बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रात:कालीन सभा मेंं वैश्य आर्य कन्या सी. सै. विद्यालय में एक योग कक्षा का आयोजन किया गया। एस के अग्रवाल व प्राचार्या अंजु अग्रवाल महोदया के निमंत्रण पर शिक्षाविद् योगाचार्य अंजु अग्रवाल ने इस कक्षा का नेतृत्व किया। इस योग कक्षा में योग क्यो जरूरी? व योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस के बाद कुछ योगाभ्यास क्रियाएं कराई गई व प्राणायाम की विधियां बताई गई। सभी बालिकाओं ने योग में अत्यंत रूचि दिखाई। कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका शिक्षाविद् अंजु अग्रवाल ने निभाई एवं हवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि हवन से किस प्रकार पर्यावरण व मानव की शुद्धि होती है। हवन यज्ञ सबसे पुण्य कार्य है। सभी छात्राओं ने अपनी अच्छी सफलता के लिए हवन यज्ञ में आहुति डाली। छात्राओं ने संकल्प किया कि उन्होंने जो भी सीखा उसे वे अपने जीवन में अपनाकर स्वयं के जीवन को सफल बनाएंगी। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण की आवश्यकता पर विद्यायल की प्राचार्या ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में एस के अग्रवाल ने सभी छात्राओं के सफल एवं उन्नत भविष्य की कामना की।
