बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जींद में भाजपा की फ्लॉप रैली से स्प्ष्ट हो गया है की हरियाणा में भाजपा से जनता बुरी तरह से नाराज़ है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने का जनादेश देगी। यह बात किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने बावल में राव वीरेंदर की 97वी जयंती अवसर पर राव अजित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अधिकार रैली में दुल्हेड़ा से समर्थकों के साथ बावल रवाना होते हुए कही। दीपक देशवाल ने बताया की बावल अधिकार रैली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी व कांग्रेस स्टीरिंग कमेटी के सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की पोल अब जनता के समक्ष खुल चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को वायदा खिलाफी का सबक सिखाने के लिए 2019 के विधानसभा चुनाव का इंतज़ार कर रही है। दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश नंबर वन था मगर पिछले 3 साल से ज्यादा समय से भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बदहाल अवस्था में लाकर छोड़ दिया है । आज हरियाणा हर विषय मे अन्यराज्यो से पिछड़ गया है। इस अवसर पर किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल के साथ देवेंदर दलाल छारा, जयकिशन देशवाल ललित दुल्हेड़ा व टीनू सहित अनेक गणमान्य लोग रहे।
