बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में 69 वां गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में ध्वजारोहण वैश्य बी.एड. कॉलेज के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, शिवनारायण गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता तथा डॉ आशा शर्मा द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के समय बी.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान व देशभक्ति गीत गाए गए तथा वैश्य बी.एड. कॉलेज के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बड़े जोशीले स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगवाए। प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने दिल में देशभक्ति का जज्बा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें शहीदों के बलिदान व संविधान के सम्मान की याद दिलाता है। उन्होंने छात्राओं को उत्साहित किया कि आजादी का जोश कभी कम ना होने दें और देश को हमारी जरूरत पडऩे पर हमे हर तरह से, हर समय देश रक्षा व देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा देश रंगीला, आई लव माय इंडिया, यह देश है वीर जवानों का आदि देश भक्ति गानों पर नृत्य किया, तथा नितिका, ज्योति, पूजा व रवीना द्वारा देश भक्ति कविताएं सुनाई गई। इस समारोह का आयोजन गांधी हाउस द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनीता रानी, प्रीत कमल, नीतू जैन, निधि कौशिक, नवीन गोयल तथा कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
