बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी की अगुवाई में शहर के सेक्टर 9 बाईपास स्थित श्री सांवलिया गौशाला में इनेलो सुप्रीमो का जन्मदिन पौधारोपण, हवन यज्ञ व गौवंश को चारा व गुड़ खिलाकर मनाया गया। कर्मबीर राठी ने गौमाता का पूजन कर पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की दीर्घायु व सुस्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस अवसर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा किहरियाणा प्रदेश की जनता ने पहले 10 साल कांग्रेस की किसान व जनविरोधी नीतियों को भुगता और अब पिछले तीन साल से भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चलते हुए प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम कर रही है। कर्मबीर ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा से परेशान जनता आज ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल को याद कर रही है। ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की छत्तीस बिरादरी व सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाकर प्रदेश के सभी वर्गों को खुशहाल करने का काम किया था।
जिलाध्यक्ष कर्मबीर ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से परेशान जनता आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में अपने जनादेश से इनेलो की सरकार बनाने का काम करेगी। इनेलो की सरकार बनने के बाद पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की अगुवाई में हरियाणा के सभी वर्ग को खुशहाल करने का काम किया जाएगा तथा प्रदेश को सही मायनों में नंबर वन बनाया जाएगा। इस अवसर युवा जिलाध्यक्ष संजय कबलाना ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेस व भाजपा का राज देख लिया इनसे दुखी जनता 2019 में हरियाणा प्रदेश के अंदर इनेलो की सरकार बनाकर इन दोनो पार्टियों को आईना दिखाने को तैयार बैठी है। हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला ने कहा कि प्रदेश की जनता को बहकाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा व कांग्रेेेस से नाराज जनता इन पार्टियों को 2019 में सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, जिला संगठन सचिव नरदेव दहिया, प्रवीन राठी पार्षद, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, वीरेंद्र आर्य, रामनिवास पूर्व जेई, सत्यव्रत कादयान, कृष्ण बामडोली, संजीव मलिक, रमेश राठी, रितेश छिकारा, सिद्धार्थ कुमार, पूर्व सरपंच किशन, भूप सिंह परनाला, विक्की दलाल, संजय राठी, हेमचंदर, सोनू बंसल, महेंद्र राठी, अमित आर्य, अजय चाहर, आजाद राठी, नितिश भारद्धाज, संदीप दलाल, वीरेंद्र आर्य, विपिन अग्रवाल, मोनू राठी, पूर्व पार्षद धन्नो देवी, दर्शना राठी, बाला देवी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन यज्ञ पंडित अमित मिश्रा ने विधिविधान से सम्पन्न कराया।
फोटो कैप्शन1:- इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी गौमाता का पूजन कर जन्मदिन पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की दीर्घायु व सुस्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए।
