बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर की पारले फैक्ट्री में ब्रह्मकुमारियों द्वारा नव वर्ष के आगमन पर पारले फैक्ट्री में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी के संदीप भाई ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनेकानेक गुण और मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन की एकता को बनाए रखने के लिए हमे उचित और सार्थक शब्दों का ही प्रयोग करना चाहिए। सत्यता की बुनियाद पर ही संगठन टिका रह सकता है। सत्यता के साथ सभ्यता भी अति आवश्यक है। हमे एक दूसरे के साथ नम्रता के साथ व्यवहार करना चाहिए। इसके साथ-साथ समर्पणता का गुण भी होना चाहिए। इस अवसर पर बी के रूबी बहन ने मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित सभी सदस्यों को गहन अनुभूति कराई। उन्होंने नव वर्ष की बधाई दी और संगठन की प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन किया।