बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गुजरात व हिमाचल प्रदेश की जनता ने देश के विकास में सहभागी बनते हुए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर बहादुरगढ़ से भाजपा मीडिया प्रभारी ने जीत की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों राज्यों में मिले बहुमत उपरांत जारी ब्यान में सतबीर चौहान ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित है और गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली यह जीत देश की दशा व दिशा तय करने में सहयोगी रहेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी उमंग व उत्साह के साथ बदलते विकासात्मक भारत में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का विधानसभा चुनावों में भी जीत का सिलसिला लगातार चल रहा है जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह सहित भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।
अपने दिल्ली कार्यालय में 10.30 बजे ही मिठाई बाँट मनाया जीत का जश्र :
सोमवार को गुजरात ओर हिमाचल प्रदेश में जनता द्वारा खिलाए गए कमल से रोमांचित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर बहादुरगढ़ में भी मिठाई बांटकर जीत का जश्र मनाया सबको संदेश दिया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ-सबका विकास की सोच को सार्थक कर रही है। गुजरात व हिप्र में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी जनमत ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के विकास में सहभागी बनते हुए सभी भाजपा की नीतियों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले भारी बहुमत से विकास की मजबूत श्रंखला आगे बढ़ रही है। प्रचंड बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि देश नोटबंदी सरीखे आर्थिक बदलाव के फैसले में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। उन्होंने खुशी जताई कि आज देश भर में जो भाजपा की लहर के साथ सुखद माहौल बना है वह विपक्षी दलों पर करारा प्रहार है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री मोदी ही हैं और हरियाणा प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उचित मार्गदर्शन में विकास की राह पर बहादुरगढ़ हलका भी निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा जीत के लिए तैयार की गई पार्टी की चुनावी रणनीति की भी सराहना की।साथ ही ज़िले के नेताओ झज्जर ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, निगरानी समिति चेयरमेन महेश कुमार व वरिष्ठ नेता राजपाल शर्मा जी ओर कई अन्य कार्यकर्ताओ ने बहादुरगढ़ ओर ज़िला झज्जर से गुजरात ओर हिमाचल प्रदेश के चुनाव में लोगों के बीच जाकर भाजपा की नितीयो को बताते हुए वोट देने के लिए अपील की उनका भी हार्दिक आभार जताया। ये सभी शीर्ष नेताओ ओर कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल हैं। सभी भाजपा समर्थकों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।