बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गुजरात और हिमाचल में भाजपा को मिले जनादेश से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंंंंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश में प्रदेशों का विकास कराने में लगे हुए हैं और मोदी सरकार की विकासशील नीतियों पर गुजरात व हिमाचल प्रदेश की जनता ने मोहर लगाकर दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनाने का जनादेश दिया है। यह बात हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सौलधा (बंटी)ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते हुए कही। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के कार्यालय पर इक्ठठा हुए और भाजपा की जीत का जश्र लड्डू बांटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता नवीन सौलधा का लड्डू खिलाकर पार्टी की जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर नवीन सौलधा ने कहा कि हिमाचल व गुजरात में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को बरगलाने का भरसक प्रयास किया मगर दोनों प्रदेशों की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को आईना दिखाने का काम किया और विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों प्रदेशों में भाजपा के पक्ष में अपना मतदान किया। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण करते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान, व्यापारी, श्रमिक, दुकानदार व आमजन के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं व जन कल्याणकारी नीतियां बनाकर सभी वर्गों का कल्याण करने में लगे हुए है। नवीन सौलधा ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास झूठ बोलने की दूसरा काम नहीं है मगर इन दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर जनता ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि जो विकास करेगा वही देश व प्रदेश में सत्ता बनाकर लोगों की भलाई करने का काम करेगा। नवीन सौलधा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक ही मकसद है कि सत्ता के माध्यम से सभी वर्गों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जाए। इस अवसर पर पाटी के पदाधिकारी वभारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- सेक्टर 2 स्थित कार्यालय पर गुजरात और हिमाचल में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ता भाजपा नेता नवीन सौलधा(बंटी) को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई देते हुए।
