बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी में इनेलो नेता करण चौटाला ने सबसे कम उम्र में उप प्रधान का पद जीतकर इतिहास रचा है। करण चौटाला ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराकर उप प्रधान का पद जीता जिससे देश व प्रदेश के खिलाडिय़ों , हरियाणा प्रदेश में युवाओं व पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह बात इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लड्डु बांटकर इस जीत की खुशी मनाते हुए कही। कर्मबीर चौटाला ने कहा कि करण चौटाला द्वारा चुनाव में भारी बहुमत मिलना इस बात का संकेत है कि युवाओं की भागीदारी भारतीय ओलंपिक संघ में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला सबसे कम उम्र में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बने थे और अभय सिंह चौटाला के कार्यकाल के दौरान हरियाणा में खेलों को बहुत ज्यादा प्रोत्साहन मिला था। अब करण चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ का उप प्रधान बनने से देश व हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों में एक नई उम्मीद जगी है कि करण चौटाला भारतीय ओलंपिक संघ के माध्यम से खिलाडिय़ों की समस्याओं को सामधान करने के साथ साथ खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव नरदेव दहिया, किसान सेल के उपाध्यक्ष भगवान श्रीभगवान मुदगिल, संजीव मलिक, दलजीत दलाल, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, रमेश राठी हरदीप छिकारा, जोगेंद्र उर्फ लीला देशवाल, ललित यादव, रघुनाथ, आकाश देशवाल, विनोद कुमार, संजीत देशवाल, मंजेश कुमार, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने करण चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ का उप प्रधान बनने पर बधाई दी और लडडु बांटकर खुशी मनाई।
फोटो कैप्शन:- लड्डु बांटकर करण चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ का उप्रपधान बनने की खुशी मनाते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी व कार्यकर्ता।
