बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
देश की महिला प्रधानमंत्री रही आयरन लेडी इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि वह गरीबों की मसीहा थी। उन्होंने हमेंशा गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर पार्टी व सरकार की नीतियां बनाई। इंदिरा गांधी ने अपनी नीतियों के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को अग्रणी देश की पहचान दिलवाई। जून ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक नेत्तृव प्रदान किया। पुरी दुनिया खासकर अमेरिका भी उनकी नेतृत्व क्षमता का लोहा मानता था। पूर्व विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक भारत देश की प्रधानमंत्री बन कर अनेकों साहसिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसके चलते वह आज भी पूरे विश्व में लेडी आयरन के नाम से विख्यात है।
कार्यालय मे कार्यकर्ताओं ने किया नमन
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय में कांग्रेस कार्र्यकर्ताओं ने देश की प्रधानमंत्री रही लेडी आयरन के नाम से विश्व मे विख्यात इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्धाजंलि देकर उनको नमन किया। पूर्व विधायक के सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कमजोर, कमेरे वर्ग तथा किसानों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने देश के आर्थिक व औद्योगिक विकास के लिए नीतियां बनाई जिनका लाभ आज भी सभी वर्गों को मिल रहा है। छिल्लर ने कहा कि ऐतिहासिक फैसले लेने के चलते उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी राव रामहेर, धर्मबीर भगत, दयांचद रंगा, धर्मपाल जून, कैप्टन चंदराम राणा, अशोक नागर, बलवान जाखोदा, संजय पहलवान, राजकुमार जाखड़, विजय गुर्जर, देवेंद्र दहिया, कृष्ण गुलिया, संजय कुमार, भगत सिंह जून, पंडि़त बलवान, मंजीत दहिया कृष्ण, नीरज जून सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा दिखलाए गए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
फोटो कैपशन :-पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ।
