बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बालोर गांव में शनिवार को 1962 की भारत -चीन की लड़ाई में शहीद हुए अमर शहीद शेर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रेजांगला शौर्य दिवस उनको श्रद्धाजंलि दी गई व उनकी शहादत को शत् शत् नमन किया गया। पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने वीर शहीद शेर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन करते हुए कहा कि जब भी देश पर दुश्मनों ने हमला किया तब -तब हमारे क्षेत्र के वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण देकर दुश्मनों को हराने का काम किया है। कर्मबीर ने कहा कि शहीदों का राष्ट्र सदा ऋणी रहेगा। शहीद शेर सिंह के परिजनों व कर्मबीर राठी ने स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को कापी, पेन, किताबें, बिस्कुट आदि भेंट की। कर्मबीर राठी ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेंट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शहीद शेर सिंह जैसे वीर शहीदों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना अपने दिल में रखनी चाहिए। बता दें 8 अगस्त 2017 को बालोर गांव के राजकीय उच्च्तर विद्यालय का नामकरण शहीद शेर सिंह के नाम पर किया गया था।
शेर सिंह 1962 के युद्व में हुए थे शहीद
18 नवंबर 1962 को शहीद शेर सिंह भारत व चीन के बीच हुए युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर लड़ते हुए शहीद हुए थे जो कि लद्दाख में पड़ती है। इस पोस्ट पर कुमाऊं व 13 बटालियन के 114 जवान तैनात थे जिनमें हरियाणा प्रांत के 68 जवान थे। उन्होंने चीन के 3000 सैनिकों को मारा गिराया था और हथियार खत्म होने के बाद दुश्मनों के साथ मल्ल युद्ध भी किया था। इस बटालियन ने 10 दिन खाना खत्म होने के बाद भूखे-प्यासे ठंड में रहकर जहां तापमान माइनस शून्य से नीचे रहता है वहां पूरी बहादुरी के साथ युद्व लड़ा। इस युद्ध में जवानों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दुश्मनों के साथ लड़ाई लड़ते हुए अपनी वीरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पोस्ट पर युद्व करते हुए शेर सिंह शहीद हो गए थे। इस अवसर पर इनेलो हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सौलधा, किशन पूर्व सरपंच, रमेश राठी, संदीप अहलावत, नारायण सिंह यादव, धर्मसिह, दलीप, ब्रहमप्रकाश, गोविंद, जगदीश, हुकम मास्टर, दक्ष कुमार, देव कुमार, कुशाल सहित अनेक गांववासियों ने भी शहीद शेर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
फोटो कैप्शन :- बालोर गांव में शहीद शेर सिंह की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन करते हुए पूर्व चेयरमैन कमबीर राठी, राजबीर परनाला व जिप चेयरमैन सोनू सौलधा।