बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद हर घर में रोजगार देने का काम इनेलो सरकार द्वारा किया जाएगा। यह बात इनेलो की छात्र इकाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बहादुरगढ़ में इनेलो जिला अध्यक्ष कर्मवीर राठी के कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को बरगला रही है, जबकि इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया और 3206 शिक्षकों को नौकरी देने पर उन्हें कांग्रेस सरकार ने षडय़ंत्र के तहत जेल भेजने का काम किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी को हुए पूरा 1 साल हो जाएगा मगर इस नोटबंदी से देश व प्रदेश की जनता को कोई लाभ मिलने की बजाय लोगों को आज तक आर्थिक नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए मगर हकीकत में इस नोट बंदी ने व्यापारियों, उद्योगपतियों व जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूर्ण रुप से विफल साबित हुई है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आज किसान, मजदूर, व्यापारी, श्रमिक व कर्मचारी वर्तमान खट्टर सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज व दुखी है। झूठ बोलकर हरियाणा में सत्ता पाने वाली भाजपा की खट्टर सरकार ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है ,जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश का युवा व जनता भाजपा को अपनी वोट की ताकत से सत्ता से बाहर करके इनेलो की सरकार बनाने का जनादेश देने का काम करेगी। कांग्रेस ने पहले दस साल प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया अब भाजपा पिछले तीन साल से हरियाण का विनाश करने में लगी हुई है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद हरियाणा की प्राईवेट कंपनियों में 50 फीसदी रोजगार हरियाणा के निवासियों को देने का कानून बनाया जाएगा जिसके तहत प्रदेश के हर घर को रोजगार मिलेगा। इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश के किसान, व्यापारी, युवा ,श्रमिक व कर्मचारी वर्ग को खुशहाल बनाने का कार्य धरातल पर किया जाएगा जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, प्रवीन राठी पार्षद एवं युवा हलकाध्यक्ष, प्रवीन छिल्लर पार्षद युवा शहरी अध्यक्ष, संजीव मलिक, रमेश राठी, प्रवीन अहलावत, पूर्व पार्षद धर्म कादयान, दलजीत दलाल, सत्यव्रत कादयान, कृष्ण छिल्लर, हरदीप छिकारा, रितेश छिकारा,उमेद सैन, संटी बामडोली,अनुराग जाखड़, मोनू राठी, कुलदीप भारद्धाज, जोगेंद्र कुलासी, रणबीर लुहारहेड़ी, भारत नागपाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय चौटाला का फूलमालाओं से स्वागत किया।
फोटो कैप्शन:- पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला साथ है इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल व इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी।
