बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गुरुद्वारा सचखंड साहिब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया। डॉ. सोहनलाल अरोड़ा को लगातार 9वी बार प्रधान चुना गया है। जबकि सरपरस्त की जिम्मेदारी जगदीश पॉपली को सौंपी गई। उप प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह को बनाया गया। सचिव का दायित्व जोगिंद्रनाथ एलावादी को दिया गया। अनिल खुराना सह सचिव, शांति स्वरूप मेहंदीरत्ता कोषाध्यक्ष व कृष्ण लाल घई सह कोषाध्यक्ष बनाए ग स्टोर कीपर का जिम्मा वेद प्रकाश मदान को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय गांधी, अजय खुराना, डॉ. संजय आनंद, शुभम बत्रा, संदीप आहूजा व भव्य बत्रा को शामिल किया गया।