बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री अपने तीसरे बजट में महिलाओं, किसानों, गरीबों, विद्यार्थियों समेत हर वर्ग के लोगों के लिए राहत की झड़ी लगाई है। उन्होंने करमुक्त बजट में महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है और महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना हरियाणा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना की शुरुआत करने की बात भी कही है। वहीं इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायती राज का जिक्र करते हुए हरियाणा के पंचायतों में महिलाओं के 50 फीसदी भागीदारी की पैरवी की है।
पत्रकारों से बातचीत में डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री के तौर पर 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यह राशि पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संतुलित विकास पर फोकस रहा। उन्होंनें कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश किए गए हरियाणा के आम बजट में महिलाओं के लिए भी कई बड़ी सौगातें दी गई है। नारी शक्ति का महत्व उजागर करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं के आत्मनिर्भर, सेहतमंद, सुरक्षा और आवास समेत कई घोषणाएं की है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। बेटियों को हर क्षेत्र के में आग लेने के लिए कई योजनाएं क्रियांवित की है। पूर्व विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज के नाम पर 5 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में आगे आकर महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उद्योगों के प्रति भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस बजट मेंं सभी जिलों और वर्गों का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, अनुसंधान, खेल, कृषि, उद्योगों के अलावा अन्य क्षेत्रों को लेकर भी बजट में विशेष प्रावधान किया है। बजट में अंत्योदय की भावना को ध्यान रखते हुए सभी वर्गों के हितों को लेकर फोकस किया गया। गरीब आदमी का उत्थान कैसे हो इस पर भी ध्यान दिया गया है। बजट में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने व किसानों की उन्नति को लेकर भी कदम उठाये गए हैं। बजट में हर सरकारी स्कूल को डिजीटल बनाने पर जोर दिया गया है तो मेधावी विद्यार्थियों को नासा और इसरो का भ्रमण भी करवाने की बात कही गई। शिक्षा क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पेश करने के मौके पर महिलाओं की जमकर प्रशंसा की और कहा कि वह महिलाओं के उत्थान में सशक्तिकरण को लेकर संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज का जिक्र करते हुए हरियाणा के पंचायतों में महिलाओं के 50 फीसदी भागीदारी की पैरवी की है।