बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजूदगी में बहादुरगढ़ पार्टी कार्यालय पर इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर लड्डू बांटते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी जोश का संचार होगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को इनेलो सुप्रीमो की रिहाई की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। पुराने कार्यकर्ता जो अन्य दलों के बहकावे में आकर रास्ता भटक गए थे, वह आज घर वापसी को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला साहब की रिहाई से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है जो जनता को गठबंधन सरकार की कुनीतियों से बचाएगा और प्रदेश में नया सवेरा लाकर जनहित की नीतियां लागू कर प्रदेशवासियों को राहत देने का काम करेगा। इस मौके पर रतन सिंह मोर, रामनिवास सैनी, सोनू सैनी, मान सिंह सैनी, ईश्वर छिल्लर, कपूर सिंह राठी, मास्टर सुखबीर सरोहा, बिजेंद्र दलाल, देवेंद्र दहिया, विपिन टाक, सोल्हा पहलवान, विनय राणा, सूरजमल दलाल, कर्ण सिंह दलाल, तेजा सहरावत, धर्मपाल, कर्ण सिंह, आकाश भारद्वाज, दीपक रोहिल्ला, चेतन रोहिल्ला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।