बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बालरक्षक प्रतिष्ठान टीम की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विजयलक्ष्मी ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया।इस कवि सम्मेलन का विषय शिक्षा और मां रहा।इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के 12 कवियों ने भाग लिया। सभी कवियों की रचनाएं एक से बढ़कर एक थी। विजयलक्ष्मी शिक्षिका ने बताया कि सभी कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी जो कि सकारात्मक सोच से ओत-प्रोत और उर्जावान थी। इस पर जितने भी प्रतिभागी आए,सबको आनलाइन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विजयलक्ष्मी ने बताया कि हम सभी कार्यक्रम की संचालिका डा वसुधा कामंत कर्नाटका,डा मल्लिकपपा आलियांस महेश,श्री नरेश वाई महाराष्ट्र,डा गायत्री खंडाटे हुबली कर्नाटका,श्री सुमेर खजूरिया उधमपुर कश्मीर,डा धन्यकुमार विराजदार सोलापुर महाराष्ट्र,डा सुनील कुमार परीट बेलगांव कर्नाटका,श्री मती रानी खेडेकर मेम,श्री मनोज दादा,श्री शैलेश प्रजापति जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।इस कोरोना काल के समय लोगों में सकारात्मक भाव के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।
