बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गांव निलोठी में 5 राज्यो के हजारों किसानों का धरना 66 वे दिन भी जारी रहा। पगड़ी संभाल महापंचायत रैली का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में किसान कई राज्यो से पहुँचे। पगड़ी संभाल महापंचायत रैली में दलाल खाप, फौगाट, दहिया, हुड्डा, अहलावत, राठी खाप समेत अन्य खापों ने अपना समर्थन दिया। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि 5 राज्यो के किसान पगड़ी की रक्षा के लिए जाने जाते हैं, अब अपनी पगड़ी के सम्मान के लिए सरकार से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के किसान लड़ेंगे। मोदी जी किसानों की अवेहलना करके पगड़ी पर हमला कर रहे है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यो की महापंचायत रैली में फैसला लिया गया कि 5 मई को 5 राज्यो के चुनाव का परिणाम आते ही एक तारीख की घोषणा करूंगा जहाँ पर संविधान सत्याग्रह आमरण अनशन शुरू होगा। रमेश दलाल ने कहा कि आमरण अनशन इसीलिए शुरू होगा जब तक पहला विकट हरियाणा में भाजपा सरकार नही गिरता वह आमरण अनशन वापिस नही होगा। 5 राज्यो के किसान आमरण अनशन में सहयोग व समर्थन करेंगे। रमेश दलाल ने कहा कि लेकिन आमरण अनशन केवल मैं अकेला ही करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस पर गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह व सेनापति धर्म सिंह दलाल ने जिस प्रकार शहादत दी। हमारी शहादत भले ही हो लेकिन हम पीछे हटने वाले नही हैं। रमेश दलाल ने कहा कि हम खट्टर सरकार को नही चलने देंगे। मोदी या तो हमारी किसानों की बात मान ले नही तो इसी 2021 में मोदी की सरकार को चलता कर दिया जाएगा (गिरा देंगे)। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि अब याचना नही अब रण होगा और अनशन संविधान सत्याग्रह बड़ा भीषण होगा। उन्होंने कहा कि पगड़ी के सम्मान के लिए रमेश दलाल के प्राण भले ही चले जाएं लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार नही गिर जाती अनशन खत्म नही होगा और किसानों की पगड़ी को झुकने नही दूंगा। उन्होंने कहा कि 5 राज्यो के किसान गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे और शांतिपूर्ण व भाईचारे से अपनी लड़ाई को जीतना है। उन्होंने कहा कि 45 से ज्यादा आंदोलन की लड़ाई लड़ी व उनको सफल बनाया है। मैं नही चाहता हूँ कि पंजाब ने जो लड़ाई शुरू की वह लड़ाई ठंडी पड़े। हमारी जीत के बाद ही बॉर्डर पर बैठे किसान अपने घर जाये। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि हम पुलिस पर, फौज पर आक्रमण नही करेंगे क्योंकि वह हमारे भाई है। लेकिन हम गांधीवादी तरीके से आंदोलन करके अपनी शहादत देंगे। ताकि हरियाणा की सरकार को गिराया जा सकें। पंजाब समेत पूरे देश के किसानों को जीत दिलाकर ही घर वापसी करवाएंगे यह हमारी भीषण प्रतिगा है। रमेश दलाल ने कहा कि हरियाणा कुर्बानी देना जानता हैं। हमारे अंदर फुट डालने के लिए एसवाईएल का मुद्दा छेड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम भाई है 100 बार लड़ेंगे पानी फिर ले लेंगे वह हमारा आपसी मामला हैं। दो भाइयों के बीच मे कोई तीसरा आकर फायदा उठाये यह हरियाणा-पंजाब ने कभी नही होने दिया। उन्होंने कहा कि 5 राज्यो के किसानों ने अपना समर्थन देकर प्रस्ताव पास किया। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि 5 मई 2021 के बाद से देश का सबसे बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा हैं। अब देखते है मोदीजी झुकते है या पगड़ी झुकती है। उन्होंने कहा कि पगड़ी नही आज तक झुकी है और नही कभी झुकेगी।
