बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं स्वयं निरोग रहने के लिए योगा करने का संकल्प लें। यह बात शिक्षाविद् एवं योगाचार्या डॉ अंजू अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को योग के प्रति प्रेरित करते हुए कहीं। योग के अलावा शिक्षा की अलख जगाने सहित अन्य समाज से जुड़े मुद्दों पर धरातल पर कार्य कर रही डॉ अंजू अग्रवाल ने कहा कि योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है। डॉ अंजू अग्रवाल ने कहा की महिलाओं और बच्चों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिए योग करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग करने के लिए इच्छाशक्ति हो तो बस थोड़ा समय निकालना पड़ता है। थोड़ा समय निकालने से ही महिलाएं व बच्चे निरोगी रह सकते हैं। डॉ अंजू अग्रवाल ने बताया कि वें अब तक 3 हजार महिलाओं व बच्चों को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण दे चुकी है और खुद भी योग व आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कीमती समय निकालती है ताकि महिला व बच्चें स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि योग करने से कई गंभीर बीमारियों से हम बच सकते है। योग करने से तनाव से मुक्ति मिलने के साथ मन मे सकारात्मक विचार आते है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समय -समय पर लगाए गए योग शिविरों में आई.ए.एस, एस.डी.एम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेते रहे है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने भारत आई विश्व के कई देशों की प्रतिभागी भी योग का प्रशिक्षण ले चुकी है। डॉ अंजू अग्रवाल शिक्षण के माध्यम से भी अब तक हजारों बच्चों का जीवन संवार चुकी है।
भारत की योग व आयुष पद्धति का लोहा विश्व ने माना डॉ अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारत की पांच हजार वर्ष पुरानी योग व आयुष पद्धति का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। न बल्कि मान रहा है बल्कि विश्व भारत की योग व आयुष की प्राचीन पद्धति को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ पा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के दौरान के जिस प्रकार मोदी सरकार ने देश में योग व आयुष के माध्यम से लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ व मानसकि रूप से मजबूत रखने का कार्य किया उसका लोहा पूरे विश्व ने माना और अपने -अपने देश के नागरिकों को भारत की योग व आयुष की प्राचीन पद्धति को अपनाने पर बल देते हुए शारीरिक रूप से स्वस्थ व मानसकि रूप से मजबूत रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार योग व आयुष को बढ़ावा देने के लिए निरंतर एक मिशन के तहत प्रयास कर रही है ताकि आखिरी पंक्ति तक के व्यक्ति को योग व आयुष से जोड़कर स्वस्थ समाज का सपना साकार किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 193 देशों में हर वर्ष 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ अंजू अग्रवाल ने कहा कि बिना जनभागीदारी के कोई भी मिशन सफल नही होता। इसलिए देश व हरियाणा प्रदेश की जनता योग व आयुष पद्धति को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान अवश्य दे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार भी प्रदेश में योग व आयुष पद्धति से आमजन को जोडऩे के लिए कई योजनाएं लागू कर रखी है।