बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य बी एड कॉलेज में चल रहे एन एस एस के पॉचवे दिन गाँव सांखोल में स्वयंसेविकाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की एन एस एस प्रकोष्ठ की स्पेशल मेम्बर, श्रीमती सुनीता रानी की अगुवाई में गाँव की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए 100 मीटर दौड़, मटका दौड़, नीबू दौड़ व बच्चों का बेबी शो आयोजित करवाया| इन सब कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया| साथ ही युथ रेड क्रॉस स्वयसेविकाओं ने फर्स्ट ऐड पोस्ट लगा सांखोल गांव में प्राथमिक सहायता की सुविधाएं प्रदान की। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने जल संरक्षण के लिए जागरूक करने हेतु रैली निकाली जिसमें उन्होंने सन्देश दिया कि जल के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। हमारे देश में औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और खनिज संपदा का बड़ी मात्राओं में विद्रोहन तथा कल कारखानों के विषैले रासायनिक अवशिष्टओ का उत्सर्जन होने से जल संकट निरंतर बढ़ रहा है इससे ना तो खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और ना ही पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है। जल संकट के कारण तालाब सरोवर एवं कुएं सूख रहे हैं, नदियों का जलस्तर घट रहा है और जमीन का जलस्तर भी लगातार कम होते जा रही है, जिसके कारण अनेक प्रकार के जीव जंतु एवं पादपों का अस्तित्व मिट गया है, खेतों की उपज घट गई है और वन भूमि सूख रही है तथा धरती का तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। इस तरह से जल संकट का दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। हम सभी को जल के महत्त्व को और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझने चाहिए। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं को जागरूक करने के लिए कला और शिल्प में माहिर मिस ललिता ने स्वयं सेविकाओं को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के बारे में बताया। साथ ही स्वयंसेविकाओं को स्वावलम्बी बनाने तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए श्रीमती ललिता ने कबाड या उपयोग में न आने वाली चीजों से घर को सजाने के लिए सुन्दर वस्तुएँ बनाना सिखाया जिससे कि वे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ अपने योग्य कुछ कमा सकें और समाज के उत्थान तथा धरती माँ के लिए कुछ अच्छा करने में अपनी सहभागिता दर्ज कर सकें| शिविर के चौथे दिन हुई निम्बू दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीतू, बरखा रानी, राधा व कोमल, द्वितीय स्थान पर आरती, कोमल दहिया व रंजना तथा तृतीय स्थान पर अन्नू गोरिया व शिवानी गुप्ता व सांत्वना पुरस्कार से मानसी व निशा को नवाज़ा गया। निम्बू दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राखी, द्वितीय स्थान पर चेतना रोहिला व दीपिका तृतीय स्थान पर रहे। शिविर के पॉचवे दिन शाम को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । इस सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा कराया गया।