बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े दामों, भ्रष्टाचार व बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सड़कों पर उतरी। प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अगुवाई में शुरु हुआ प्रदर्शन बहादुरगढ़ के स्व.लक्ष्मण दास बतरा पार्क किला मोहल्ला से शुरु होकर मेन बाजार होता हुआ रोहतक रोड स्थित लाल चौक पर पहुंचा। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया।
इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में जो वृद्धि हुई है और देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है, उससे आम आदमी का बजट बिगड गया है। दुनिया मे जहां कच्चे तेल के दाम के दामों में गिरावट आई है वहीं भारत मे तेल के दाम लगातार बढ रहे है। यही नहीं भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगडी हुई है। आज भ्रष्टाचार इतना बढ चुका है कि कोई भी काम रिश्वत दिए बिना नहीं होता। बहादुरगढ नगर परिषद में भी भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर चुका है। लोगों के गाढे खून पसीने की कमाई को ये गठबंधन के लोग अपनी जेबों में भर रहे है।
नफे सिंह राठी ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी फैसले है जनविरोधी है। केंद्र की सरकार रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई थी लेकिन रोजगार देने की बजाय लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। हरियाणा में रोजाना घोटाले बढ रहे है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी हमेशा कंधे से कंधा मिला कर साथ खडी है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। देश के किसी भी विधायक और मंत्री ने आज तक किसानों समर्थन में पद नहीं छोडा। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से इन कृषि कानूनों को वापस ले।
राठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने को भी एक दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव को भूपेंद्र हुड्डा पहले भी ला सकते थे। लेकिन स्वयं कांग्रेस भी लाना चाहती थी कृषि कानून, इसलिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जनविरोधी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव में कौन खडा होगा इसका फैसला वहां की जनता करेंगी। लेकिन इनेलो की जीत वहां से तय है। मंच संचालन रामनिवास सैनी ने किया। वहीं, जबकि हरीश बतरा, खेमचंद भारद्वाज, हरीओम प्रधान, राजसिंह वर्मा, पूर्व पार्षद सज्जन सैनी, मास्टर सतबीर शर्मा, बलवान सुहाग आदि ने संबोधित किया।
जबकि इस अवसर पर पार्षद संदीप कुमार, पार्षद शशि कुमार, पार्षद राममूर्ति, पूर्व पार्षद धनपति, नवीन दलाल, पूर्व चेयरमैन करतार सिंह, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, ईश्वर छिल्लर, अशोक परनाला, राजबीर परनाला, हरीकरण, सतबीर यादव, अंकित दलाल, अरुण गोयल, आशीष गोयल, राजू प्रजापत, अमित बरहाणा, सत्ते पंडित, जीतेंद्र, शिव चरण, बिजेंद्र दलाल, नीलम ढिल्लों, माया राठी, सीमा प्रवीण दलाल, रानी नागर, लक्ष्मी, बेबी अहलावत, नंदा देवी, बेबी वाल्मीकि, रानी वाल्मीकि, पुष्पा, अंजु आदि मौजूद रहे।
