बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रिसालों देवी फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश छिकारा द्वारा बेटियों को फल वितरित किए व सम्मानित किया गया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध विषय पर बेटियों को जागरूक भी किया। सतीश छिकारा ने कहा कि रिसालों देवी फाउंडेशन समाज कल्याण में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है आज हम सभी को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए एकजुट होना चाहिए। सतीश छिकारा ने कहा कि बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक बेटी दो कुलों का नाम रोशन करती है। बेटियां, महिलाएं आज के आधुनिक दौर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेलों, राजनीति, समाजसेवा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है जो सराहनीय कदम है। अध्यक्ष सतीश छिकारा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए ताकि बेटियां अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा जरिया है, जिससे हम आप अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं। ये बात हम सबको पता है, लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपनी निजी समस्या के कारण अपने बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे पाते हैं। सतीश छिकारा ने कहा कि हमारा फाउंडेशन ऐसे ही परिवार, समाज की मदद के लिए समर्पित है। वहीं लोगों ने रिसालों देवी फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उनके भविष्य बनाने के लिए बधाई दी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बेटियों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शपथ भी ली। अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि गांव में कोई भी गरीब लड़की उच्च शिक्षा व सुरक्षा की दृष्टि से वंचित न रहें। इसीलिए रिसालों देवी फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा चला रहे है।
