बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
46वीं जूनियर और 54 वीं सीनियर स्टेट स्वीमिंग चैम्पियनशिप में झज्जर जिले के तैराकोें ने उम्दा प्रर्दशन किया है। चैम्पियन एक्वेटिक एकेडमी के तैराक पवन, प्रियांशी, प्रशांत, मौनी, समृद्धि, दक्ष फोगाट, अतुल धनखड़, आर्यन जून, भौलेन्द्र, देवेन्द्र और चरणजीत बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ झज्जर जिले के पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने किया। झज्जर जिले और सीएए एकेडमी के पवन ने 1500 मीटर फ्री स्टाईल में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद महिला ग्रुप की 1500 मीटर फ्री स्टाईल में भी झज्जर जिले और सीएए की तैराक प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 1500 मीटर फ्री स्टाईल ब्वायज ग्रुप में झज्जर के पवन ने स्वण, गुरूग्राम के सक्षम ने रजत और झज्जर के प्रशांत ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिला ग्रुप में झज्जर की प्रियांशी ने स्वर्ण, सोनीपत की नंदिनी ने रजत और सोनीपत की ही आस्था ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर ब्वायज ग्रुप टू की आईएम स्पर्धा में दक्ष फौगाट ने स्वर्ण, अतुल धनखड़ ने रजत और आर्यन जून ने कांस्य पदक हासिल किया है। 200 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रॉक मैन में सोनीपत के संयम ने स्वर्ण, झज्जर के देवेन्द्र ने रजत और जींद के अजीत ने कांस्य पदक हासिल किया। 200 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रॉक वूमन में गुरूग्राम की याशिका रावत ने स्वर्ण, अन्नया चौधरी ने रजत और झज्जर की प्रियांशी ने कांस्य पदक हासिल किया है। ब्वायज गु्रप वन की 200 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रॉक मेें झज्जर के सागर राणा ने स्वर्ण, झज्जर के भोलेन्द्र ने रजत और सोनीपत के भौमिक ने कांस्य पदक हासिल किया है। गर्ल्स गु्रप वन 200 मीटर में पलवल की हर्षिता ने स्वर्ण, झज्जर की समृद्धि ने रजत और गुरूग्राम की अन्नया चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया है। ब्वायज गु्रप वन 800 मीटर फ्री स्टाईल में पलवल के समृद्ध ने स्वर्ण, राई के अजय ने रजत और झज्जर के पवन ने कांस्य पदक हासिल किया है। 800 मीटर ग्रर्ल्स ग्रुप वन में झज्जर की समृद्धि ने स्वर्ण, गुरूग्राम की देविका बजाज ने रजत और फरीदाबाद की दिव्या महाजन ने कांस्य पदक हासिल किया है। 400 मीटर आईएम मैन्स ग्रुप में सोनीपत के हर्षित गुलिया ने स्वर्ण और झज्जर के चरणजीत और कार्तिक ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली राज्य स्वीमिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 500 से ज्यादा तैराकों ने भाग लिया है। मैन्स और वूमन्स गु्रप के विजेता तैराक सीनियर नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर एसपी राजेश दुग्गल के साथ एएसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी पवन कुमार, हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री, हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, अमित जून, प्रतियोगिता के आयोजक सुनील खत्री, विकास, कोच पदमपाल, विनोद और संदीप सहित काफी संख्या में तैराक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
