बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
एनएसआर वैलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को स्मृति चिन्ह, बुक्के व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक की धर्मपत्नी संतोष कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमित्रा चौहान ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की अध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने की।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित समारोह में काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेलों, राजनीति, समाजसेवा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में शिरकत करने वाली अन्य महिलाओं को भी आयोजक डा. नीना सतपाल राठी की ओर से शॉल व चुन्नी भेंटकर उनका सम्मान किया। महिला सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व विधायक नरेश कौशिक की धर्मपत्नी संतोष कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इससे पहले उनका व अन्य महिलाओं का यहां पहुंचने पर डा. नीना सतपाल राठी की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को लेकर भी विस्तार से अवगत कराया। साथ में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ में देश की आधी आबादी को आधा हक हर क्षेत्र में दिए जाने की मांग भी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने उठाई। मुख्यातिथि संतोष कौशिक ने कहा कि बेटियों व महिलाओं के प्रति समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। उनके अधिकारों को दिलाने के लिए उनका पूरा सहयोग करना होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे हर क्षेत्र में आगे आएं ताकि वे अपने अधिकारों को पा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम
समाज में सकरात्मक जागरूकता फैलाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा. सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वे शक्ति, साहस और हिम्मत की परिचायक है। उन्होंने कहा कि अब हर क्षेत्र में आधी आबादी पूरा हक के लिए महिलाएं आवाज उठा रही हैं और उनका यह हका मिलना चाहिए। महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं के साथ भेदभाव खत्म होना चाहिए और उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। साथ में उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य के अलावा उनके सर्वांगीण विकास पर भी हमें ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को हर क्षेत्र में नौकरियां बराबर मिलनी चाहिए। सुमित्रा चौहान ने कहा कि हम न खेलों में कम हैं और न ही आसमान में कमजोर हैं न ही हवाई जहाज उड़ाने और न ही रिक्शा चलाने में। न ही हम खेत में जाने में कमजोर हैं। ट्रैक्टर भी हम चलाना जानती हैं और बुग्गी भी। ऐसे में उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें हर चुनौतियों से लडऩा होगा और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती भी रहनी होगी। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजक डा. नीना सतपाल राठी द्वारा महिलाओं के हक के लिए उनकी सशक्त आवाज बनने व उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहने पर उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा भी की। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमित्रा चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व
प्रदेश की मनोहर लाल सरकार बेटियों व महिलाओं के हितों पर ध्यान भी दे रही हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की अलख जगाई थी वहीं प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को उनका हक देने के लिए 50 फीसद आरक्षण दिया है। इसके लिए सरकार का आभार जताया है। साथ में कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के जरिये उन्होंने आग्रह भी किया है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की अध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए
कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व उनका हक को दिलाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका नहीं बढ़ेगी तब तक महिला अपराधों में भी कमी नहीं आएगी। महिलाओं को उनका पूरा हक मिले इसको लेकर विधानसभा व लोकसभा में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बेटियों के लिए हमारी सोच बदले सोच से व्यवहार बदलेगा और व्यवहार से समाज। आज बेटियों ने अपने आपको हर क्षेत्र में साबित करके दिखाया है वे किसी से कम नहीं है। महिलाओं की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सोच बदलने से ही समाज और राष्ट्र पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा सकारात्मक सोच से ही बेटियों व महिलाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे में हमारा सबका दायित्व बनता है कि महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान व समानता पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का अहम स्थान है। बेटियां व महिलाएं शिक्षित होने पर ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि हर 10 किलोमीटर की दूरी पर बेटियों के स्कूल की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ में ईंट भ_ों व अन्य जगहों पर काम करने वाले श्रमिकों, कामगारों की बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। बेटियां व महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज व राष्ट्र भी सशक्त होगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री सुनीता धनखड़, कमलेश अत्री, कमलेश बाल्याण, महेंद्र कौर, बबीता, रेनू खैरपुर, चंद्रकला राठी मौजूद रही। वहीं सम्मानित होने वाली महिलाओं में अमिता नेहरा, डा. आशा शर्मा, डा. मालविका, डा.सुशीला सांगवान, रेनू मोगा, रेनू भल्ला, बबीता दहिया, रिंकी, अवनी, रेखा, पूनम, वैष्णो देवी, अंजू दहिया, एडवोकेट अंजू राठी, ज्योति शर्मा समेत कई अन्य शामिल रही जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है।
