बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सेक्टर 37 एचएल सिटी में अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेता सतबीर सिंह चौहान व जयपाल सरोहा के साथ विक्रम महेश्वरी और संघ से अवधेश भी मौजूद रहे। अभियान को लेकर सतबीर सिंह चौहान ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण को लेकर चलाए जा रहे निर्माण निधि समर्पण अभियान में आमजन भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि समाज का हर वर्ग पूरी श्रद्धा भावना के साथ राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहता है। सभी की भावना है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर उनके बच्चो के साथ साथ वहा पर घर बनाने वाले कामगार लोगों ने भी समर्पण कर अपना सहयोग दिया।
इस अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्र किया गया। इस अभियान के दौरान एचएल सिटी के निवासी व एनसीआर- 2 एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर सिंह सहरावत के साथ डीएन भट्ट, जयपाल सरोहा और नरेंद्र लोहचब आदि भी मौजूद रहे।
यह समर्पण अभियान एनसीआर-1, एचएल सिटी एसोसिएशन के निवासियों के लिए भी चलाया जाएगा।
इस मौके पर सतबीर सिंह चौहान ने बताया कि
कल श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का अंतिम दिन है। 500 वर्षों के सतत संघर्ष और बलिदान के बाद होने वाली इस अद्भुत घटना के आप साक्षी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास लिखा जा रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि आप इससे वंचित रह जाए।
