बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गौधन सेवा समिति द्वारा आयोजित 7वां वार्षिक तीन दिवसीय गौ सेवार्थ समर्पण महोत्सव एवं हवन यज्ञ का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक नेशनल हाइवे-10 गांव जाखोदा मेन रोहतक रोड़ पर किया जा रहा हैं। जिसमे कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी नेक कमाई से 7100 रुपये दान स्वरूप समिति को दिए। उन्होंने कहा कि गौधन सेवा समिति बेसहारा पीड़ित गौवंश एवं वन्य जीव उपचार व संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य कर रही है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि हमें गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है। गौ माता की जो भी मनुष्य सच्चे मन से सेवा सिमरन करता है, उसको हर खुशी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने से जिंदगी में सारे पापों से छुटकारा मिलता है। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। उनका सिमरन सेवा ही मनुष्य जिंदगी की सर्वोत्तम सेवा है। गौ माता की सेवा से सारे देवी देवता प्रसन्न होते हैं। किसान नेता सतीश छिकारा ने कहा कि गौ माता स्वर्ग की सीढ़ी है, जहां माता खड़ी हो जाती है, वहीं तीर्थ का स्थान बन जाता है। उन्होंने कहा कि गौधन सेवा समिति की तरह धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करते रहने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम से भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर प्रधान रमेश राठी, उपप्रधान सुनील छिल्लर, सचिव बिजेंद्र राठी, वकील चौधरी रामफूल, ललित यादव, नीतीश गौड़, राजेंद्र जागड़ा, विनोद कुमार, संजीव मलिक, राजसिंह दलाल, सुनील अहलावत, मास्टर पुरुषोत्तम छिकारा, सरवर फौजी आदि मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन : गौधन सेवा समिति के पदाधिकारी फूलमाला व पटका पहनाकर किसान नेता सतीश छिकारा को सम्मानित करते हुए।