बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य बी एड कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भावी अध्यापिकाओं ने अपने समुदाय एवं गोद लिए हुए गाँव बामनोली में जागरूकता फैलायी कि 13 फरवरी को देश की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। उन्हें अपनी कविताओं के कारण ‘भारत कोकिला’ के रूप में भी जाना जाता है। सरोजिनी नायडू ने देश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।उन्होंने 12 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। वे न सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी बहुत संघर्ष किया था। उन्हें भारत की पहली महिला राजयपाल होने का भी गौरव प्राप्त है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने कहा कि हमें सरोजिनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हर महिला को सशक्त होना चाहिए और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए| इस कार्यक्रम का आयोजन आउटरीच, एन एस एस व वाई आर सी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया |