बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नूना माजरा का गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र क्षेत्र के बेसहारा घायल गोवंश व घायल वन्य जीवों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। वर्ष 2016 में निर्मित इस केंद्र का संचालन श्याम जी गऊ सेवा समिति की 16 सदस्यों की टीम द्वारा किया जा रहा है।
श्याम जी गऊ सेवा समिति के प्रधान मनोज उर्फ नोजी ने बताया कि सीमित संशाधनों के बावजूद समिति क्षेत्र के सभी बेसहारा घायल गोवंश व घायल वन्य जीवों का उपचार करती है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान हर बेसहारा जीव को भरपेट चारा व स्वच्छ पानी दिया जाता है। प्रधान मनोज ने बताया कि उनका केंद्र क्षेत्र का अकेला ऐसा केंद्र है जिस में घायल नीलगाय व अपने झुंड से बिछड़े नीलगाय के बच्चों को बचाया जा रहा है। केंद्र में आज भी जंगली जानवरों से बचाये गए दर्जनों बच्चें खुले घूमते हैं। प्रधान ने बताया कि घायल पक्षियों के लिए केंद्र में पिंजरों की व्यवस्था भी की गई हैं। उन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग के लिए समाज का आभार प्रकट किया। समिति प्रधान ने कहा कि बेसहारा घायल गोवंश व अन्य बेसहारा घायल जीवों की सेवा बढ़ने के कारण समिति को दवाइयां, चारा व कर्मचारियों के वेतन के लिए समाज से अधिक सहयोग की उम्मीद है।